त्रिधारा न्यूज/- अल्मोड़ा जनपद के ब्लाक भिकियासैण अंतर्गत जीआईसी पंतस्थली में "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। शिविर में उतराखंड राज्य आंदोलनकारी परिषद उपाध्यक्ष हुकम सिंह कुँळर मुख्य अतिथि रहे।शिविर में 43जनसमस्यायें दर्ज हुई अधिकांश का निराकरण मौके पर हुआ। इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही आमजन को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं सहित राज्य सरकार की विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर विभिन्न जानकारी दी।संचालन दलीप भंडारी ने किया।यहां सीडीओ राम जी शर्मा, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कैलाश नाथ तिवारी, एसडीएम रिंकू बिष्ट, बीडीओ जीएस नेगी, वीडीओ सतीश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
