त्रिधारा न्यूज - भटकोट से अगनेरी मंदिर तक निकाली गई श्री जगन्नाथ जी की भव्य शोभा यात्रा
आज श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ भटकोट से प्रारम्भ होकर चौखुटिया स्थित पवित्र अगनेरी मंदिर तक संपन्न हुई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री जगन्नाथ जी के जयकारों से पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा एवं स्वागत किया गया। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा से ओत-प्रोत इस शोभा यात्रा ने क्षेत्र में भक्ति एवं सौहार्द का संदेश दिया।
