क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में छाये रहे बुनियादी मुद्दे,विधायक ने दिए निराकरण के निर्देश



त्रिधारा न्यूज/- Almora जनपद अंतर्गत क्षेत्र पंचायत समिति भिकियासैंण की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, खाद्य आपूर्ति,सड़क आदि से संबंधित मुद्दे  रहे।बैठक में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने पंचायत जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण निश्चित समयावधि के अन्तर्गत करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा जन समस्याओं के निराकरण में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शुक्रवार को ज्येष्ठ उप प्रमुख दिगम्बर सिंह डंगवाल की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक में एजेंडे वार चर्चा हुई। शिक्षा विभाग से संबंधित चर्चा के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा प्रधानों ने शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति, जीर्ण-शीर्ण भवनों की मरम्मत, चारदीवारी विहीन स्कूलों में चारदीवारी करने, अटल उत्कृष्ट राइका विद्यालय चौनलिया में शौचालय निर्माण व पेयजल व्यवस्था करने के मामले उठाए। सदस्यों ने सीएचसी भिकियासैंण में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती सहित मानक के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सभी दवा अस्पताल में ही उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया। बीडीसी सदस्य दीपक करगेती ,नरेंद्रसिंह आदि ने सदस्यों ने सीएचसी भिकियासैंण में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती सहित मानक के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सभी दवा अस्पताल में ही उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया।साथ ही बीते दिनों नवजात शिशु की मौत की निष्पक्ष जॉच की मांग रखी।जबकि विद्युत विभाग पर चर्चा करते हुए जैठा ,खुरेड़ी,कुटियाग में झूलते तारों को ठीक करने,सनणै गांव में विद्युत आपूर्ति नियमित करने,पडयूला गांव में पेड़ों की लाफिंग करने सहित विभिन्न गांवों में विद्युत बिलों में गड़बड़ी का मामला जोर-शोर से उठाया गया। सदस्यों ने जैठा-खुरेड़ी, सिनार- बाजन, भिकियासैंण -भतरौजखान,बासोट -घटटी आदि मोटर मार्ग के डेंजर जोनों को ठीक करने,झाड़ी कटान करने की मांग रखी।इस दौरान नौला-कमराड़,मासी-नैथना, रामगंगा -भवानीदेवी, से संबंधित समस्या उठाई तथा जल जीवन मिशन के कार्यों पर नाराजगी जताई। इसके अलावा जंगली जानवरों से रोकथाम, राशनकार्ड में नये यूनिटों को शामिल करने से सहित अनेकों मामले उठाए गए। बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख दिगम्बर सिंह डंगवाल, विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल, परियोजना निदेशक केएन तिवाड़ी, उपजिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा, बीडीओ गोपाल सिंह नेगी, कनिष्ठ उपप्रमुख किरन पांडेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक करगेती, नरेंद्र सिंह,पूरन मावड़ी, सतीश पाण्डेय,दलीप भण्डारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.