त्रिधारा न्यूज/-अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत नगर पंचायत भिकियासैण बाजार में ट्रैफिक जाम से निजात के लिए एसडीएम याक्षी अरोड़ा ने मंगलवार को तहसील सभागार में व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों, टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक की।तथा जाम से निजात के लिए चर्चा कर सुझाव मांगे। जिसमें माल वाहक वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग समय सुबह 7.30 बजे से पहले तथा अपराह्न 4.30 बजे के बाद करने,निजी वाहनों को जल निगम पार्क में खड़े करने, वेटिंग वाले टैक्सियां गगास पुल पार खड़ा करने, स्कूल बसों को एक - एक कर लाने, ट्रैफिक जाम से निजात के लिए बाजार में पुलिस की तैनाती, रामनगर को जाने वाली बसों को इंटर कालेज गेट के पास खड़ा करने तथा बडियाली चौराहे के पास खड़े होने वाले चौखुटिया,देघाट, द्वाराहाट आदि मार्गों को जाने वाली बसों का स्टैंडिंग समय कम करने पर सहमति बनी।एसडीएम ने कहा की वह स्वयं स्थलों का मौका मुआयना करेंगी तथा यातायात व्यवस्था को पुख्ता बनाया जायेगा।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट,व्यापार संघ अध्यक्ष महीपाल बिष्ट,तहसीलदार रवि शाह,ईओ नगर पंचायत प्रीति आर्य,एसओ अवनीश कुमार सहित व्यापार संघ,टैक्सी यूनियन से जुड़े लोग मौजूद रहे।
एसडीएम ने ट्रैफिक जाम से निजात के लिए व्यापार संघ व टैक्सी यूनियन के साथ की बैठक
0
जनवरी 20, 2026
Tags
