अस्पतालों से रेफर हुये मामलों की हुयी विस्तृत समीक्षा,डिलीवरी से जुड़े मामलों को लेकर दिये ये निर्देश

त्रिधारा न्यूज/-

Almora/-जिलाधिकारी अल्मोड़ा (DM Almora)अंशुल सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में रेफलर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुयी।यह बैठक जनपद के अस्पतालों (हास्पिटलों)से रेफर हुये मामलों की समीक्षा करने हेतु आयोजित हुयी।इस बैठक में जिले के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों से रेफर किये गये मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।इस मौके पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि विशेष रूप से डिलीवरी से जुड़े मामलों में अत्यधिक संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्य किया जाय।सभी गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की संभावित तिथि से कम से कम एक माह पूर्व से नियमित मॉनिटरिंग की जानी चाहिए।ब्लॉक एवं स्वास्थ्य केन्द्रों के क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की कुल संख्या का विश्लेषण कर 07 से 09 माह की गर्भावस्था वाली महिलाओं की सम्भावित डिलीवरी तिथि का अद्यतन डेटा (अपडेट डेटा) उपलब्ध रखा जाय।DM ने आशा वर्कर्स एवं एएनएम (ANM)के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, नियमित भ्रमण तथा हाई रिस्क की संभावना वाले मामलों की विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं।उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया, ताकि किसी भी संभावित जटिल केस से पूर्व स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह तैयार रह सकें।बैठक में शिशु मृत्यु दर (IMR) एवं मातृ मृत्यु दर (MMR) से संबंधित डेटा तैयार करने, रेफर किए गए मरीजों के फॉलोअप स्टेटस की नियमित समीक्षा करने तथा किसी भी मृत्यु की स्थिति में एक्सपर्ट पैनल से जांच कराए जाने के निर्देश भी दिये हैं।बैठक में प्रभारी CMO डॉ अरविंद पांगती,पीएमएस जिला चिकित्सालय डॉ एचसी गड़कोटी सहित सभी सामुदायिक केंद्रों के प्रभारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.