तेंदुए की दहशत, शावकों के साथ दिनदहाड़े दिखाई दिया तेंदुआ

 


त्रिधारा न्यूज/-                    अल्मोड़ा।चौखुटिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत टटलगांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। झूला ढाबा के निकट दिनदहाड़े तेंदुआ अपने शावकों के साथ खुलेआम चहल-कदमी करता हुआ देखा गया, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुए के लगातार दिखाई देने से महिलाओं को दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि तेंदुए की आवाजाही से किसी भी समय बड़ी घटना घट सकती है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.