हिन्द क्रिकेटर ने 31वीं चैलेंजर क्रिकेट ट्राफी पर किया कब्जा



त्रिधारा न्यूज/-

Almora जनपद के GIC भिकियासैण के खेल मैदान में 31वीं चैलेंजर क्रिकेट ट्राफी टूर्नामेंट स्व० मोहनसिंह बिष्ट की स्मृति में जो एक जनवरी से शुरू हुआ था।मंगलवार को हुये फाइनल मैच का उद्घाटन उत्तराखण्ड काग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने किया।फाइनल मैच हिंन्द क्रिकेटर रानीखेत तथा जय भूमिया क्लब मासी के बीच खेला गया।जिसमें रानीखेत की टीम ने मासी को दो विकेटों से पराजित कर टूर्नामेंट जीत लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुये मासी ने 18ओवरों में रानीखेत को 203रनों का लक्ष्य दिया।जवाब में 17ओवरों में रानीखेत ने लक्ष्य पूर्ण कर दो विकेटों से टूर्नामेंट का फाइनल जीत लिया।विजेता टीम को स्व मोहनसिंह बिष्ट के स्मृति में विजेता टीम को चैलेन्जर ट्राफी तथा 55हजार रूपये की नकद धनराशि नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट की ओर से प्रदान किया गया तथा उपविजेता टीम को 25हजार रूपये की नकद धनराशि दी गयी।साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों सहित बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।यहां नपं अध्यक्ष दीपक बिष्ट,ब्लाक प्रमुख स्याल्दे मथुरादत्त, सभासद नीमा जीना,संजय बंगारी,जिपंस नीमा कड़ा कोटी, महिपाल बिष्ट,दरबानसिंह,उमेश नैलवाल,राज रौतेला,आनंदनाथ प्रकाश भगत,अखिलेश बिष्ट,नीरज,हिमांशु आदि रहे।फाइनल मैच देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.