त्रिधारा न्यूज/-
Bhikiyasen/- क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक खबर है। 31वीं चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत आज यानी 13 जनवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आज दर्शकों को हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेगा।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच रानीखेत और भूमिया बाबा मासी के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक शानदार प्रदर्शन करती आई हैं, ऐसे में यह मुकाबला बेहद कड़ा होने की उम्मीद है।
आयोजकों के अनुसार, मुकाबले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
क्रिकेट प्रेमियों से अपील की गई है कि वे समय पर मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और रोमांचक मुकाबले का आनंद लें।
