उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप, जनजीवन प्रभावित


त्रिधारा न्यूज /-

उत्तराखंड में इन दिनों भीषण गर्मी और तेज़ गरम हवाओं (लू) ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दोपहर के समय तापमान लगातार ऊँचे स्तर पर बना हुआ है, जिससे सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।


उधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार सहित पहाड़ी जिलों में भी में सुबह से ही तेज़ धूप निकल रही है और दोपहर तक गर्म हवाएं चलने लगती हैं, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।


डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम मे बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए, हल्के कपड़े पहनने चाहिए और धूप में निकलने से बचना चाहिए। 


मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।


सुझाव:


दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें


पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें


सिर को ढककर रखें और धूप से बचाव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.