त्रिधारा न्यूज /-
भिकियासैण(अल्मोड़ा)/- सिविल जज राजेंद्र कुमार का काशीपुर स्थानांतरण होने पर बार एसोसिएशन की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। बार एसोसिएशन सभागार भिकियासैण में आयोजित विदाई समारोह में अधिवक्ताओं ने सिविल जज राजेंद्र कुमार के कुशल कार्यशैली व बेहतर अनुभव की प्रसंशा की तथा कहा उनके कार्यकाल के दौरान अधिवक्ताओं को अनेकों नही जानकारियां सीखने को मिली।बार एसोसिएशन की ओर से उन्हें प्रतीक चिह्न भैंट कर भावभीनी विदाई दी गयी। सिविल जज ने बैंच व बार के सबंध पर चर्चा कर कहा जरूरत मंद व्यक्ति की मदद करना हम सबका प्रथम ध्येय होना चाहिए।उन्होंने मधुर व्यवहार करने पर भी जोर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट मोहन कोहली व संचालन राकेश बिष्ट ने किया
यहां एसडीएम साक्षी अरेड़ा,तहसीलदार बर्खा जलाल,अभियोजन अधिकारी अतुल कुमार, एडवोकेट नरेश गुप्ता,तारा रावत, हरीश चौहान, सुनीता, सुमन गुप्ता, रीना बिष्ट, विजय उनियाल आदि मौजूद रहे।
