पूर्व सैनिक संगठन ने गोलू देवता मंदिर पूजा अर्चना कर भण्डारे का किया आयोजन

 


त्रिधारा न्यूज -

भिकियासैण(अल्मोड़ा)। पूर्व सैनिक संगठन भिकियासैंण की ओर से चमड़खान गोलू देवता मंदिर में सामुहिक पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैनिक संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने परिवार सहित पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।इस मौके परभजन कीर्तन और झोड़ा गायन की धूम रही।इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय मनराल ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का समापन विशाल भण्डारे के साथ हुआ। यहां जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय मनराल, संगठन के अध्यक्ष आनन्द सिंह कडाकोटी ,संरक्षक कैप्टन राजे सिंह बिष्ट, जसवंत सिंह,,राजे सिंह रावत, गोपाल सिंह, कुबेर सिंह खुशाल सिंह नेगी, हिम्मत सिंह अधिकारी मोहन सिंह रहे।संगठन के आनंदसिंह ने सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.