लगातार बारिश के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिये निर्देश

 


Almora/- जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुलसिंह ने बुधवार को भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान व जनपद भर में हो रही बारिश के मध्यनजर जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर समीक्षा की।डीएम नो सभी अफसरों को पूर्ण सतकर्ता बनाये रखने के निर्देश हैं। DM ने इस दौरान ने निर्देशित किया कि जनपद में नामित समस्त आईआरएस अधिकारियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों तथा लोक निर्माण विभाग के सभी खंडों के अधिशासी अभियंता अपने-अपने मुख्यालयों पर उपस्थित रहकर अलर्ट मोड में कार्य करें। जेसीबी संचालकों को भी अलर्ट मोड में रखते हुए, अवरुद्ध मोटर मार्गों को तत्काल सुचारू करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की आपदा अथवा आकस्मिक घटना की स्थिति में संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।साथ ही निर्देशित किया गया कि किसी भी घटना की सूचना बिना विलंब के जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 05962-237874, 05962-237875 तथा मोबाइल नंबर +91 7900433294 पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।साथ ही सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.