त्रिधारा न्यूज/- Almora जनपद के सल्ट में को-लोकेटड ऑगनबाड़ी का 5दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया है। जिसका समापन BDO हरेन्द्र शाह ने किया।इस मौके पर उन्होंने संबोधन में कहा कि ऑगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक शिक्षा का मूल आधार है।ब्लाक प्रभारी समन्वयक जयपाल असनोड़ा ने जानकारी दी कि स्पोर्ट टू प्राइमरी स्कीम के तहत प्रशिक्षण आयोजित हुआ।
प्रशिक्षण के मास्टर ट्रैनर पवन कुमार ने बताया प्रशिक्षण के दौरान बालक के विकास,खेल खेल में शिक्षण,स्वच्छता एवं रखरखाव,बाल मनोविज्ञान जैसे विषयों पर चर्चा हुई।इसमें आँगनबाड़ी ने हस्तलिखित बालवाटिका पुस्तिका,माॅडल निर्माण,गुलदस्ते,पेपर वैट जैसे सामग्री का निर्माण किया।बाल विकास परियोजना अधिकारी लीला परिहार ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को बेहतर प्राइमरी शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
