त्रिधारा न्यूज/- अल्मोड़ा जनपद के विधान सभा सल्ट अंतर्गत कलझीपा रजवार में देश के अमर शहीद भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।तथा अमर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये।कार्यक्रम को संबोधित कर उत्तराखंड जनकल्याण समिति के संयोजक सुनील टम्टा ने कहा शहीदों के सपनो के भारत में समानता, स्वतंत्रता, न्याय, समान कार्य ,समान वेतन महिलाओ के समान, निजीकरण का विरोध,गलत के खिलाफ इंकलाब होना होता है जो सामाजिक जागरूकता से स्थापित होगा।अध्यक्षता ग्राम प्रधान भावना देवी ने और संचालक भगत सिंह ने किया।इस मौके पर प्रधान कैलाश सिंह, सुनीता देवी, ललित मोहन, तुलसी राम सामाजिक कार्यकर्त्ता, प्रताप सिंह,मंगल सिंह सुमन देवी सरपंच, प्रेम सिंह सत्यपाल, सुर सिंह भण्डारी,, आनन्द प्रकाश, आनंद राम,भगत सिंह, हिम्मत सिंह,बीना देवी, माया देवी, मोहनी, सीमा देवी, लक्ष्मी देवी, लीला देवी, कुंवरी देवी, कविता, हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की धूम रही।
