त्रिधारा न्यूज/- देहरादून/- उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा पदाधिकारियों ने सोमवार को सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।इस मौके पर पदाधिकारियों ने सीएम के समक्ष 21फरवरी को प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय में हुयी घटना के साथ ही हाल में अन्य कार्यालयों में सरकारी अधिकारी कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं का मामला रखा। तथा ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की पूरजोर मांग की।सीएम ने इन मामलों को गंभीरता से सुना।तथा कहा सरकार कार्मिकों के मान सम्मान व सुरक्षा को लेकर हमेशा गंभीर रही है।सीएम ने मुख्य सचिव(चीफ सेक्रेट्री)को फोन कर अधिकारी,कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए एसओपी(SOP) तैयार करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने डीजीपी (DGP )को भी निर्देश दिए हैं कि सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, साथ ही इस तरह की घटनाओं पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए, उन्होंने SSP देहरादून को भी शिक्षा निदेशालय में हुई घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इस मौके पर राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, उत्तराखण्ड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री मुकेश बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
