बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए दिये हैं ये निर्देश

 


त्रिधारा न्यूज/- Almora/-उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षाओं 21फरवरी से 20मार्च 2026 के सफल,नकलविहीन, पारदर्शी रूप से से संचालन के मध्यनजर जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।डीएम ने परीक्षायें निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए निर्देशित करते हुये कहा परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल का मामला बर्दास्त नहीँ किया जायेगा।इस दौरान उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तत्काल तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।तथा कहा है कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, जिसमें सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित रख-रखाव व्यवस्था, सीसीटीवी, पेयजल, विद्युत, फर्नीचर आदि की समुचित व्यवस्था शामिल है।

उन्होंने जिले के सभी उपजिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों का रैंडम निरीक्षण/चेकिंग करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू सख्त नकल विरोधी कानून का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं आमजन को कानून के प्रावधानों की जानकारी मिल सके और नकल जैसी कुप्रथा पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा परीक्षा अवधि के दौरान पूर्ण जिम्मेदारी और सजगता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिये।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, बेसिक, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी तथा वर्चुअली रूप से सभी एसडीएम शामिल हुये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.