भिकियासैंण मंडल में भाजपा मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा

  



त्रिधारा न्यूज/-  भारतीय जनता पार्टी, जिला रानीखेत के अंतर्गत भिकियासैंण मंडल में विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा जिला अध्यक्ष  घनश्याम भट्ट की सहमति एवं सभी मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के उपरांत की गई।

बीजेपी मंडल अध्यक्ष प्रेम रावत ने जानकारी देते हुए बताया है कि भिकियासैंण मंडल में युवा मोर्चा की जिम्मेदारी उमेश रावत को सौंपी गई है, जबकि महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में कविता मनराल को नियुक्त किया गया है। किसान मोर्चा की कमान पूरन सिंह भाकुनी को दी गई है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष विरेंद्र भंडारी अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पूरन राम को बनाया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के पद पर फिलहाल नियुक्ति नहीं की गई है।

पार्टी नेतृत्व ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त मोर्चा अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.