पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व राज्यपाल कोश्यारी होगें पद्म भूषण से सम्मानित

 


त्रिधारा न्यूज/-भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से पद्म भूषण के लिए उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगतसिंह कोश्यारी के नाम की घोषणा हुई है।उनका नाम 131लोगों की सूची में शामिल है।उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह को कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किये जाने की केंद्र सरकार की घोषणा को उत्तराखण्ड के लिए अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है।मुख्यमंत्री ने कहा है निश्चित रूप से उनका संपूर्ण सार्वजनिक जीवन सादगी, सिद्धांतों, राष्ट्रसेवा और समाजहित को समर्पित रहा है। टउन्होंने अपने दीर्घ राजनीतिक जीवन में सदैव जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा उत्तराखंड सहित देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।सीएम ने कहा है नका जीवन संघर्ष, अनुशासन और मूल्यों की राजनीति का प्रेरणादायी उदाहरण है।मुख्यमंत्री ने  प्रदेशवासियों की ओर से  भगत सिंह कोश्यारी को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनायें दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.