भारत रत्न जीबी पंत की जयंती गुरूवार को मैराथन दौड़ सहित होंगे विभिन्न कार्यक्रम


 भारत रत्न पंडित गोबिंद बल्लभ पंत की 10सितमंबर को जनपद Almora के तहसील स्याल्दे अंतर्गत पंत चौक भाकुड़ा में 139जयंती धूम-धाम के साथ मनायी जायेगी।इस दौरान स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ 5किमी मैराथन दौड़ भी आयोजित की गयी है।उपाजिलिधारी भिकियासैण साक्षी अरोड़ा ने SDM कार्यालय में जीबी मंत समिति भाकुड़ा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक को कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गयी।साथ ही एसडीएम ने सबंधित विभागों को कार्यक्रम में मौजूद रहने हेतु निर्देशित किया है।यहां समिति के मीडिया प्रभारी सुनील टम्टा, राजेन्द्र चौधरी,दान सिंह बिष्ट, जगदीश जोशी, मदन गुंसाई,श्यामसिंह,मथुरादत्त,ध्यान सिंह, गिरीश उनियाल आदि रहे।कार्यक्रम के संयोजक विजेंद्र उनियाल ने बताया कि 2 सितंबर को जिला अधिकारी अल्मोड़ा की अध्यक्षता में अहम् बैठक हुई तथा विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।उन्होंने कहा जयंती कार्यक्रम में जीबी पंत जीवनी पर आधारित भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को ₹ 1500,1000,-500 की नगद व प्रमाण पत्र तथा मैमोनटो जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सम्मानित किया जायेगा। 

तथा विकास खंड एवं तहसील कार्यालय स्याल्दे से पन्त चौंक भाकुडा तक 5 किलो मीटर मैराथन दौड़ भी होगी। जिसमें महिला पुरुष अलग-अलग वर्गों में मैराथन धावकों को अध्यक्ष रमेश सनवाल जीआर चेरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट स्याल्दे व पन्त समिति द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा* उक्त कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों व स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.