त्रिधारा न्यूज/-
अल्मोड़ा/- जनपद में पेयजल आपूर्ति की चाक चौबंद व्यवस्था तथा गुणवत्ता के लिए जिलाधिकारी ने जल महकमे को कड़े निर्देश दिये हैं।जिलाधिकारी (DM) अंशुल सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली।उन्होंने जनपद भर में पेयजल आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा है।डीएम ने आगामी गर्मी सीजन के मध्यनजर संभावित जल संकट के समाधान हेतु पेयजल निगम, जल संस्थान एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। तथा पेयजल योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में पेयजल की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में पूर्व से ही कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जनी आवश्यक है।जिससे आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस दौरान DM ने पेयजल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि जल स्रोतों एवं आपूर्ति लाइनों की नियमित जांच कराई जानी आवश्यक है। पेयजल सबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत का त्वरित समाधान किये जाने को कहा।उन्होंने क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की शीघ्र मरम्मत, वैकल्पिक जल स्रोतों की पहचान तथा टैंकर व्यवस्था को प्रभावी रखने के भी निर्देश भी दिये हैं। बैठक में संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्यों में लापरवाही किसी हालत में, बर्दाश्त नहीं की जाएगी कथा सभी अधिकारी समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।DM ने जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।
