नगर पंचायत ने लगातार दूसरी बार प्राप्त किया अटल निर्मल नगर पुरस्कार,CM ने प्रदान किया चेक


त्रिधारान्यूज/- Almora जनपद अंतर्गत नगर पंचायत भिकियासैंण नेभारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार दूसरी बार भी प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून में नगर पंचायत चेयरमैन दीपक बिष्ट को अटल निर्मल नगर पुरष्कार 2025 का रू 7.50लाख का चेक प्रदान किया है। 

नगर पंचायत भिकियासैण को दूसरी बार भी अटल निर्मल नगर पुरस्कार मिलना गौरव की बात है।वर्ष 2023 में हुये स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पंचायत निकाय में नगर पंचायत भिकियासैण ने अटल निर्मल नगर पुरस्कार योजना में तृतीय स्थान प्राप्त किया था।तथा स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों में निकाय द्वारा उत्कृष्ट कार्य किये हैं।जिसके तहत नगर पंचायत को उत्तराखण्ड की नगर पंचायतों में वर्ष 2025 में भी पुरस्कार के लिए तृतीय स्थान बरकरार है।इस सबंध में संयुक्त निदेशक द्वारा जारी पत्र के अनुसार 1अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्य सेवक सदन देहरादून में नगर पंचायत को अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025 कार्यक्र में नगर पंचायत चेयरमैन अधिशाषी अधिकारी को आमंत्रित किया गया ।नगर पंचायत चेयरमैन दीपक बिष्ट आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों से पुरस्कार प्राप्त किया है। 

दीपक बिष्ट ने भिकियासैंण नगर पंचायत के सभी नगर वासियों, पर्यावरण मित्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा यह सभी के सहयोग का परिणाम है।उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद कर नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने की अपील आम जनमानस से की है।तथा अगली बार प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रयास किये जायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.