खुमाड़ सल्ट के अमर शहीदों को केंद्रीय राज्य मंत्री सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

 


त्रिधारान्यूज- अल्मोड़ा जिले के खुमाड़ सल्ट में शुक्रवार को शहीद दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्वत्रंता आन्दोलन के दोरान 5सितम्बर 1942 के अमर शहीदों को खुमाड़ स्थित शहीद स्मारक पर विभिन्न राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों,पंचायत प्रतिनिधियों आदि ने श्रृद्धासुमम अर्पित किये गये।शहीद स्मारक पहुंचकर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक महेश जीना, ब्लाक प्रमुख कंचन रावत, ज्येष्ठ उप  प्रमुख विक्रम रावत, उत्तराखंड टी बोर्ड उपाध्यक्ष महेश्वर मेहरा, वन पंचायत संगठन प्रदेश अध्यक्ष घनानंद शर्मा, उत्तराखंड जन कल्याण समिति अध्यक्ष सुनील टम्टा,राज्य आन्दोलनकारी राजेन्द्र नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, सल्ट बीजेपी मंडल अध्यक्ष सुजीत चौधरी, मंडल अध्यक्ष मछोड़ गुड्डी देवी, मंडल अध्यक्ष मानिला भगवती  तिवारी, बीजेपी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नरेंद्र भण्डारी सहित भारी संख्या  में लोगों ने सल्ट क्रॉति के नायकों को श्रद्धांजलि  अर्पित की। 

      खुमाड़ में आयोजित हुयी सभा को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्चअली संबोधित किया। उन्होंने सर्वप्रथम सल्ट क्रॉति के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। तथा कहा वे आपदा और शासकीय कार्यों की व्यस्तता के कारण शहीद स्थल खुमाड़ नही पहुँचे।उन्होंने वर्चुअल जुड़कर सल्ट विधानसभा के समग्र विकास के लिए कार्य करने की बात कही। अपने संबोधन में उन्होंने सल्ट और देघाट की  क्रांति का जिक्र किया। उन्होंने सल्ट में शहीद  चूड़ामणि, बहादुर सिंह,खीमराम और गंगाराम को याद किया। 


 साथ ही सल्ट क्षेत्र के लिए ये घोषणाएं कि-  विनोद नदी में केदार मन्दिर को जाने हेतु मोटर पुल का निर्माण, राजकिय ऐलोपैथिक मछोड का भवन निर्माण, कलझिपा जोशी में स्थापित गुरु गोरखनाथ मन्दिर का निर्माण की  घोषणा की है।

 सभा को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने व विधायक महेश जीना ने संबोधित किया। कहा  स्वतंत्रता आन्दोलन में  सल्ट के योगदान  को हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा हमें और हमारी आने वाली पीढ़ी को ये याद रखना चाहिए कि इस देश को आजाद करने के लिए सैकड़ो लाखों लोगों ने अपने जीवन का बलिदान दिया। उन बलिदानियों के कारण ही आज हम अपने अधिकारों के साथ स्वतंत्र होकर इस देश के नागरिक होने का गौरव है।  उन्होंने खुमाड़ शहीद स्मारक समिति की  सभी मांगों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किये जाने का आश्वासन दिया। और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित भी किया। विधायक जीना अपने विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से  खुमाड़ शहीद दिवस को मुख्यमंत्री ने राजकीय मेले की स्वीकृति प्रदान की है। इस दौरान लोक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.